Pink Booth For Women:- उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए पिंक बूथ की हुई स्थापना, जानें खबरें

Must Read

Ankit Kumar
Ankit Kumarhttp://goodswasthya.com
Ankit Kumar is a Health Blogger and Bachelor of Arts Graduate having experience working for various Multi-National Organizations as an Information Technology Specialist, Content Writer, and Content Manager. He loves blogging and right now he is enjoying his journey of exploring health and fitness-related news and stuff. He is actively involved in Yoga and other modes of fitness and has various certificates for the same.

Pink Booth :- उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए पिंक बूथ की हुई स्थापना, जानें खबरें

ऊधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विशेष पिंक बूथ स्थापित किया गया। इस बूथ पर केवल महिलाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। डीसी ऊधमपुर ने चीफ मेडिकल आफिसर और जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की मौजूदगी में पिक बूथ का उद्घाटन कर उसे महिलाओं को समर्पित किया।

उधमपुर शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को अब कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं व युवतियों के लिए जिला अस्पताल में पिंक वैक्सीनेशन बूथ स्थापित किया है

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं को कोरोना टीका लगाने के लिए ‘पिंक बूथ’ स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य टीकाकरण का विस्तार करना और महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना है। माना जा रहा है कि यह बूथ महिलाओं में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

Pink Booth For Women:- उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए पिंक बूथ की हुई स्थापना, जानें खबरें

बूथ का उद्घाटन 17 जुलाई, शनिवार को उपायुक्त द्वारा किया गया, जिन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं से अपील की थी कि वे कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए टीका प्राप्त करें। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी ज्योति देवी ने कहा कि टीकाकरण केंद्र में महिलाओं को होने वाली परेशानी का समाधान पिंक बूथ की स्थापना से किया गया है।

“Overcharge Products” के लिए बुक की गई जापानी कंपनी, जानें खबरें

डॉक्टर ने बताया है कि पिंक बूथ पहला उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को आराम से टीकाकरण देने का है। उन्होंने कहा, “बड़े पैमाने पर चल रहे टीकाकरण अभियान के कारण, विशेष रूप से बच्चों के साथ महिलाओं को अपना टीकाकरण करवाने के लिए कतारों में खड़े होने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसलिए महिलाओ के लिए यह बूथ बनाया गया हैं। जिससे उन्हें कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

करीब पांच महीने से जिला अस्पताल बूथ में महिलाओं और पुरुषों को एक ही स्थान पर वैक्सीन लग रही है। जब वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। महिलाओं और युवतियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष तौर पर नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचने वाले महिलाओं को परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर पिंक बूथ स्थापित स्थापित किया है। यह बूथ जिला उधमपुर का पहला पिंक बूथ है। दोपहर के समय डीसी इंदु कंवल चिब ने इसका रिबन काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने अंदर जाकर देखा कि स्वास्थ्य विभाग ने इस बूथ को विशेष तौर पर सजाया है। इसके अंदर पर्दे भी पिंक रंग के लगाए गए हैं।

Pink Booth For Women:- उधमपुर जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए पिंक बूथ की हुई स्थापना, जानें खबरें
image source:- http://www.canva.com

महिलाओं और युवतियों से अपील है कि वैक्सीन लगवाने के लिए पिंक बूथ पर जरूर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिले में 95 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग चुकी है। 45 से अधिक आयु वर्ग में करीब 85 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन लगाने का काम तेजी से जारी है। इस अवसर पर जिला अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. विजय रैना ने बताया कि पहले दिन पिक बूथ पर 125 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।

18 वर्ष से अधिक आयु की युवतियां व महिलाएं वैक्सीन लगवाने के लिए पिक बूथ पर आकर वैक्सीनेशन करवाएं।बता दें कि टीका लगवाने के बाद सोनाक्षी जगोत्रा ने कहा कि यहां का माहौल बहुत आरामदायक है। हम इसके लिए अधिकारियों के आभारी हैं। अब टीकाकरण प्रक्रिया बहुत आसान है। वहीं पिंक बूथ पर अपनी मां के साथ टीकाकरण के लिए गई आकृति गुप्ता ने इस पहल से जिला अस्पताल में महिलाओं को लंबी कतारों से बचने और आरामदायक होने सा उल्लेख किया है।

उन्होंने कहा कि इस बूथ से अब महिलाओं को टीका लगवाने के लिए कम लाइन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। जिला अस्पताल में भीड़ देखकर बहुत सारे लोग पीछे हट जाते थे।

लेटेस्ट लेख

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

More Articles Like This