Covid-19 in Russia: Russia में कोरोना के कारण मची तबाही, लगातार चौथे दिन 800 से अधिक लोगों की मृत्यु

Must Read

Ankit Kumar
Ankit Kumarhttp://goodswasthya.com
Ankit Kumar is a Health Blogger and Bachelor of Arts Graduate having experience working for various Multi-National Organizations as an Information Technology Specialist, Content Writer, and Content Manager. He loves blogging and right now he is enjoying his journey of exploring health and fitness-related news and stuff. He is actively involved in Yoga and other modes of fitness and has various certificates for the same.

Covid-19 in Russia: Russia में कोरोना के कारण मची तबाही, लगातार चौथे दिन 800 से अधिक लोगों की मृत्यु

कोरोना संक्रमण के मामले हमारे देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 6977 नए के केवल 24 घंटे के अंदर देखे गए, कोरोना की संख्या में लगातार चौथे दिन सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। इस महामारी से 154 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

रूस में कोरोना का संक्रमण Covid-19 in Russia बहुत तेजी से फैल रहा है एक ही दिन में 808 लोगों की मृत्यु देखने मिली। रूस में एक बार फिर कोरोना महामारी का कहर फैला हुआ हैं। मौत के आंकड़ों ने तो रूस में अब तक का पूरा रिकॉर्ड ही हिला डाला। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रूस में कोविड-19 की गामा वैरीअंट भी अपना कहर बरसाने लगी है। ब्राजील में इससे पहले गामा वैरीअंट पाया गया। कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि होने से रूस के स्थानीय सरकार तो चिंतित है ही, इसके अलावा दुनिया के और भी देश को चिंता हो गई है।

Covid-19 in Russia image

केवल 1 दिन में रूस में 808 लोगों कोरोना के कारण की मृत्यु हो गई। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रूस में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 6534791 है, वही कोरोना सेठ ठीक हुए लोगों की संख्या 5828972 है। और वही 168049 लोगों की मृत्यु कोरोना के कारण हुई।

दुनिया में छठा, मौत के मामले में रूस सबसे अधिक प्रभावित देश है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सही आंकड़े से और भी अधिक हो सकते हैं। द मॉस्को टाइम्स की एक अधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार कोरोनावायरस के शुरुआत के बाद से 531000 के ऊपर एडिशनल फैटलिटी टोल था, विश्व के सबसे अधिक आंकड़ों में से एक यह आंकड़ा है। गुरुवार को 21932 नए कोरोनावायरस की पुष्टि कोविड-19 टास्क फोर्स द्वारा किया गया।

15 अगस्त 2021 मैं रूस के मास्को में रविवार को लगातार चौथे दिन कोरोनावायरस के संक्रमण से 800 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज संक्रमण से देश में 816 लोगों की मृत्यु होगी। गुरुवार को सर्वप्रथम कोरोना संक्रमण से केवल 1 दिन में 800 से अधिक लोग मौत के घाट उतर गए। और यह क्रम चलता जा रहा है।

BMC ने बताया मुंबई अब कंटेनमेंट जोन से है मुक्त, जानें खबरें

पिछले महीने से ही रूस में कोरोनावायरस के नए मामले में वृद्धि हुई, और अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डेल्टा स्वरूप के कारण इनकी मामलों में वृद्धि हो रही है। जून की शुरुआत में रूस में केवल 1 दिन में करीब 9000 नए मामले देखे गए, जो 25000 प्रतिदिन जुलाई के मध्य तक बढ़कर पहुंच गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रूस में वैक्सीनेशन का कार्य बड़ी ही धीमी गति से चल रहा है, यह कोरोना संक्रमण के बढ़ने का प्रमुख कारण है। केवल 9.7% आबादी को गुरुवार तक वैक्सीन की दोनों खुराके प्राप्त हुई। वहीं दूसरी ओर कोरोना के चार वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन रूस में किया गया रूस का सबसे प्रमुख वैक्सीन स्पूतनिक वी है।

Covid-19 in Russia picturs
image source:http://www.canva.com

रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा गुरुवार को ऐसे लोगों को कोविड-19 रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज को देना शुरू किया। जो कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं या जिनके वैक्सीनेशन के छह माह वैक्सीनेशन के कंप्लीट हो चुके। तेजी से फैल रहा है कोरोनावायरस और कोरोना संक्रमण के कारण देश में हो रही मृत्यु के बीच इस कार्यक्रम को शुरू किया गया। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन द्वारा कहा गया कि उन्होंने बूस्टर डोज ली है और सभी को इस डोज को लेने के लिए आग्रह किया।

सोबयानिन ने बताया कि महामारी के कारण ऐसी हालात को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर ने वैक्सीन की बूस्टर डोज को टीकाकरण के 6 महीने बाद लेने को कहा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस बूस्टर डोस को सभी लेकर कोरोनावायरस के संक्रमण से बच निकले।

रूस के मास्को में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्पूतनिक लाइट और स्पूतनिक वी की बूस्टर डोज को दिया जा रहा है। मास्को के अलावा रूस के अन्य क्षेत्रों में भी इस बूस्टर डोज को देने की शुरुआत की गई। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के कारण ही उन देशों में संक्रमण के मामले में वृद्धि हो रहे हैं।

लेटेस्ट लेख

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

Low Ejection Fraction: लो इजेक्शन फ्रैक्शन क्या है? जानिए लो इजेक्शन फ्रैक्शन के लक्षण एवं बचाव

More Articles Like This