Home स्वास्थ्य समाचार BMC ने बताया मुंबई अब कंटेनमेंट जोन से है मुक्त, जानें खबरें

BMC ने बताया मुंबई अब कंटेनमेंट जोन से है मुक्त, जानें खबरें

0

BMC ने बताया मुंबई अब कंटेनमेंट जोन से है मुक्त, जानें खबरें

बीते शनिवार को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन यानी BMC के मुख्य इकबाल सिंह चाहल ने कहा कि मुंबई अब नियंत्रण क्षेत्रों से मुक्त हो गई है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद देश और दुनिया भर में यह बड़ी तेजी से फैल रहा था जिसके बाद भारत के साथ-साथ कई देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति आ गई थी। वहीं भारत के वित्तीय शहर यानी मुंबई में कोरोना की बहुत ही ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।

वहां कई जगहों को कंटेनमेंट जोन यानी नियंत्रण क्षेत्रों के अंतर्गत रखा गया था जिसकी संख्या बढ़ते दिन के साथ बढ़ रही थी। करीब एक साल से मुंबई के लोग कोरोना वायरस के कारण काफी चिंतित थे लेकिन बीएमसी द्वारा डीजे शनिवार को दिए गए जानकारी से मुंबई के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। बीते शनिवार को बीएमसी द्वारा बताया गया कि अब करो ना की दूसरी लहर के दौरान भले ही कोरोना संक्रमित लोगों के मामले बढ़े हैं लेकिन मुंबई पूरी तरह से नियंत्रण क्षेत्रों से मुक्त हो गई है।

class="wp-block-image size-full">BMC  news images

मुंबई की बीएमसी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बाद शायद मुंबई के लोगों के लिए यह सबसे ज्यादा खुशी के दिन होंगे क्योंकि वह करीब एक साल से मुंबई के हर जगह को नियंत्रण क्षेत्रों के बाहर करने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने इस मुकाम को आखिरकार हासिल कर लिया जिसके कारण बीएमसी के मुख्य अधिकारी इकबाल सिंह काफी खुश है।

नियंत्रण क्षेत्र से बाहर आने के बाद भी बीएमसी लोगों से यह आग्रह कर रही है कि उन्हें कोविड-19 के लिए जारी किए गए नियमों का पालन करना जरूरी है ताकि मुंबई के कोरोना की दैनिक सुधार के ग्राफ को और सही किया जा सके और मुंबई जैसे बड़े शहर में इसे फैलने से रोका जा सके।

Corona Third Wave :कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए सरकार द्वारा 7200 करोड़ रुपये जारी करने की दी गई अनुमति

मीडिया से बातचीत के दौरान बीएमसी के मुख्य अधिकारी इकबाल सिंह चौहान ने कहा की कोरोना की डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित लोगों के मामले काफी बढ़ रहे हैं जिसके कारण लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का अलंकर कुछ हद तक कोरोना का उसकी वैरीअंट से लड़ा जा सकता है।

आपको बता दें कि बीते शनिवार को 24 घंटों में मुंबई में केवल 262 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों में केवल 6 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में कोरोना सक्रिय मामले अभी 2 हजार 8 सौ 79 है। इन छह लोगों की मृत्यु के बाद कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 15 हजार 9 सौ 85 पहुंच गई।

image source:- http://www.canva,com

आपको बता दें कि मुंबई में कोविड-19 की दोहरीकरण दर 1860वें दिन तक पहुंच गई है जबकि वहां कोरोना की रिकवरी दर 97 प्रतिशत हो गई। वहीं बीते 6 दिन यानी 7 अगस्त से 13 अगस्त के बीच कोरोना महामारी से संक्रमित में 0.04 प्रतिशत वृद्धि देखी गई। मुंबई में कोविड-19 के लिए दी जा रही सुविधाओं में भी बहुत सुधार किया गया है जिसके बाद मुंबई में केवल 26 ऐसी इमारत है जिसे सक्रिय रुप से सील किया गया है।

बीएमसी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार मुंबई के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड की संख्या करीब 17 हजार 4 सौ 40 है। जिसमें 2 हजार 3 सौ 11 आईसीयू बेड, 1 हजार 3 सौ 8 वेंटिलेटेड बेड और 8 हजार 6 सौ 31 ऑक्सीजन बेड की संख्या है।

आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर के जरिए बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान के तहत करीब 9.13 लाख वैक्सीन की खुराक प्रतिदिन दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि करुणा के खिलाफ लड़ने वाली वैक्सीन की संख्या बढ़ती है तो वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दे सकेंगे। आदित्य ठाकरे ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि बीते शनिवार को करीब 9.52 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।

Exit mobile version